रायपुर 12 जुलाई 2022
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड की भण्डारी भरदा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 513 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
