घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है ईलाज
जशपुरनगर 30 जून 2022
विधायक जशपुर विनय भगत ने आज सन्ना बाजार डांड में आकाशीय बिजली से प्रभावित 3 मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत् राशि का चेक प्रभावित परिवारों को घर जाकर सौंपा। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही विनय भगत ने बगीचा एसडीएम और सन्ना तहसील को निर्देशित किया है कि घायल मरीजों का इलाज प्राथमिकता से कराए।
मृतकों में बगीचा विकासखंड के मधुपूर कवई निवासी संजू राम, ग्राम बम्हनी निवासी भिखनाथ एवं जशपुर विकासखंड के ग्राम रानी बगीचा निवासी विजय मिंज शामिल है। साथ ही सन्ना तहसील के ग्राम जमुनियापाठ निवासी निलेश्वर यादव तथा ग्राम छिनगाटोली निवासी सैनाथ राम घायल है, जिनका इलाज कराने के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर बगीचा एसडीएम, जनपद सीईओ विनोद सिंह और निलेश सिंह उपस्थित थे।
