धमतरी 27 जून 2022
कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार 28 जून को आहूत की गई है। अग्रणी जिला प्रबंधक, लीड बैंक ने बताया कि कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर तीन बजे से आयोजित बैठक में ऑनलाइन वित्तीय साक्षरता, मछलीपालन और पशुपालन के लिए बनाए गए किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
