जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी में
धमतरी 26 जून 2022
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2022-23 में मिले प्रकरणों के निराकरण के लिए टॉस्कफोर्स समिति गठित की गई है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में 27 जून को सुबह 10.30 बजे से कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 66 स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में बैठक आहूत की गई है। ऐसे आवेदक, जिन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किए हैं, उन्हें सभी मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए नियत समय पर उपस्थित होने कहा गया है। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रकरणों पर विचार करना संभव नहीं होगा, जिसकी जवाबदारी आवेदक की होगी।
