रायगढ़, 23 जून 2022
अनुविभाग खरसिया अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत दो लोगों की पानी में डूबने से असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।
कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील खरसिया के ग्राम-मदनपुर निवासी आयुषी झा तथा प्रियांशु झा की 19 जून 2022 को पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता सुमन झा एवं रमन झा को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।
