पूर्वी चंपारण. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर युवक को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है. इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर युवक को कथित तौर पर पेशाब पिला दिया. अब इस घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. मामला पीपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है.दरअसल, इस गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को महादलित महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. इस बाद लोगों ने युवक के साथ अमानवीय प्रताड़ना देने शुरू कर दिया. देखते ही देखते पूरे गांव में जमकर बवाल हो गया. फिर पंचायत बुलाई गई. खास बात यह है कि पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुए. वहींं, कई लोगों का कहना है कि पंचायत के दौरान फायरिंग भी हुई है.युवक को गांव की महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया थाबताया जाता है कि एक युवक को गांव की महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को आर्थिक और शारीरिक दण्ड दिया. फिर कथित तौर पर पेशाब पिलाने की बात बताई गई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इससे आक्रोशित युवक पक्ष के लोगों ने इसका तीव्र विरोध किया. इसके बाद महिला और युवक पक्ष की तरफ मारपीट शुरू हो गई. जमकर पथराव भी किए गए. इस दौरान किसी ने तीन चार राउंड फायरिंग भी कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पीपराकोठी थाना पुलिस पहुंची जिसपर दोनो पक्षों ने दुर्व्यवहार करते हुए हमला बोला. स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर मुफ्फसिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार के नेतृत्व में जिला के कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया.
