रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन मरीजों के मिलने की संख्या बढ़ती जा रही है वही आज देर शाम को इनकी संख्या बढ़ गई । स्वास्थ्य विभाग ने आज प्रदेश में अभी तक 45 नये केस मिलने की पुष्टि की हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 547 पहुंच गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब 425 है। 121 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

