उपकरणों के संचालन की ट्रेनिंग कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर प्रोडक्शन प्रारंभ करने के दिए निर्देश
महिला समूह से चर्चा कर गतिविधियों ली जानकारी, कहा आवश्यकतानुसार प्रदान किए जायेंगे आवश्यक उपकरण
रायगढ़, 14 जून 2022
कलेक्टर भीम सिंह ने आज खरसिया विकासखंड के चपले गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मॉडल गौठान के तहत प्राप्त मशीनों के संचालन के लिए प्रदान किए जाने वाले ट्रेनिंग को शीघ्र पूर्ण करते हुए प्रोडक्शन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महिला समूह से चर्चा करते हुए उनके आय एवं ब्रिकी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समूह के बनाए उत्पादों को ब्रिकी के लिए सी-मार्ट अथवा स्थानीय लिंकेज पर कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे समूह को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।
गौठान निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने गौठान में कार्यरत विभिन्न समूहों के गतिविधियों के साथ उनके आय एवं ब्रिकी की भी जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने सर्फ निर्माण करने वाली समूह से चर्चा करते हुए समूह के आय में बढ़ोत्तरी के लिए अस्पताल एवं छात्रावास में लिंकेज के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने पेपर प्लेट निर्माण करने वाली समूह से चर्चा की एवं स्थानीय मांग के अनुसार पेपर की क्वालिटी में सुधार के निर्देश दिए। जिससे समूह के उत्पादों की विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने फाइल व फोल्डर निर्माण करने वाली समूह से चर्चा की, समूह ने बताया कि 35 हजार तक की ब्रिकी की जा चुकी है एवं मांग बनी हुई है। समूह ने कलेक्टर को पेपर कटिंग उपकरण की आवश्यकता बतायी। जिस पर कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को डिमांड बना कर भेजने के निर्देश दिए। जिससे समूह को कार्य करने में आसानी हो। कलेक्टर सिंह ने सेनेटरी पैड निर्माण करने वाली समूह के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह से ब्रिकी के संबंध में चर्चा की, समूह के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में 40 हजार रुपये से अधिक की सेनेटरी नेपकिन की ब्रिकी की जा चुकी है। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने डिमांड के अनुसार नेपकिन निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से ब्रिकी की जाए एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिससे सेनेटरी पैड की उत्पादन मांग के अनुसार बनी रहे।
कलेक्टर सिंह ने पापड़ बनाने वाली मशीन को देखा। समूह द्वारा मशीन संचालन की ट्रेनिग पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई एवं शीघ्र ट्रेनिग करवाने के निर्देश दिए। जिससे प्रोडक्शन का कार्य प्रारंभ किया जा सके। कलेक्टर सिंह ने मुर्गी पालन एवं पशुपालन करने वाली समूह से आय के संबंध में जानकारी ली। मुर्गी पालन करने वाली समूह ने बताया कि वर्तमान में मुर्गी पालन से अच्छा लाभ हो रहा है। मछली पालन किए जा रहे तालाब के निरीक्षण के दौरान समूह द्वारा पानी व जलस्तर नीचे होने की समस्या बतायी, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तालाब के लिए अन्य स्त्रोत से अस्थायी व्यवस्था एवं स्थायी समाधान के लिए गोठान में वाटर रिचार्जिग निर्माण के निर्देश दिए। जिससे गोठान के जलस्तर को बढ़ोत्तरी कर पानी की समस्या दूर किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने मदनपुर स्थित नील सरोवर तालाब के गहरीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा, एसडीएम खरसिया अभिषेक गुप्ता, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी, जनपद सीईओ हिमांशु साहू एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स.क्र./55/भूपेश
निर्माण कार्यो की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर श्री भीम सिंह
कलेक्टर श्री सिंह ने खरसिया के निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण
रायगढ़, 14 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज खरसिया विकासखंड के निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यो एवं उपयोग किए जा रहे सामग्रियों की जांच की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री ङ्क्षसह ने निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल प्रारंभ से पूर्व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने ठेकेदार को निर्देशित किया। कार्यो की गुणवत्ता के लिए पीडब्लूडी के अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए, मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ङ्क्षसह ने 15 दिवस में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे शिक्षण कार्यो का संचालन प्रारंभ किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने खरसिया स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान युवा केन्द्र संचालक से मूलभूत आवश्यक सुविधा एवं विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी ली। विद्यार्थी उपस्थिति पंजी की जांच में विद्यार्थियों की संख्या कम होने एवं पानी की व्यवस्था नहीं करने पर संचालक पर गहरी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री युवा केन्द्र में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बीईओ को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम खरसिया श्री अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ हिमांशु साहू, डीएमसी श्री देवांगन, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती अग्रवाल एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
