मुंगेली 13 जून 2022
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिंदावन में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए चैपाल लगाई। इस दौरान ग्राम बिंदावल में आयोजित चैपाल में नन्हे बालक मंजीत सिंह ने कलेक्टर डा. सिंह के साथ सेल्फी ली। कलेक्टर ने नन्हें बालक से उनका नाम पूछा। बालक मंजीत सिंह ने निडरता से अपना नाम बताया। कलेक्टर ने उनके निडरता को देखते हुए उन्हें टॉफी प्रदान कर हौंसला अफजाई की। इस अवसर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे
