मुख्यमंत्री ने गौरीशंकर के घर किया भोजन-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम बागबहार में किसान गौरीशंकर यादव के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्हें अंचल के प्रसिद्ध आम झोरा चटनी, बैंग भाजी, कुल्थी की दाल, कोयनार भाजी, चरोटा गुड़ा, मुनगा भाजी, तिल और मखना बड़ी परोसा गया। शुद्ध देशी और छत्तीसगढ़ खाना का यह स्वाद जिंदगी भर याद रहेगा। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह ने भी मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया।
