प्रेमनगर में घुघरी नदी एवं महादेव मुड़ा में बनेगा एनीकट
डोकड़ा ग्राम में 32 केवी का बिजली उपकेंद्र की होगी स्थापना
कांसाबेल विकासखण्ड में इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण
रायपुर, 11 जून 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर मंे पूजा अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के हेलीपेड में उतरते ही वहां उपस्थित एक नन्हे बच्चे से बड़ी आत्मीयता के साथ बात करते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री नन्हे अजय के वाकपटुता से प्रभावित हुए और बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के बाद बटईकेला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम बटईकेला के चौपाल में ग्रामीणों की योजनाओं का फीडबैक लिया और उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर प्रेमनगर में घुघरी नदी एवं महादेव मुड़ा में एनीकट निर्माण, डोकड़ा ग्राम में 32 केवी का बिजली उपकेंद्र, डोकड़ा ग्राम में स्टाफ आवास के निर्माण, खुटेला में नवीन स्कूूल भवन के निर्माण, कांसाबेल ब्लाक में इंडोर स्टेडियम के निर्माण, बटईकेला में 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने और महादेव डांड में पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आमजनों से चर्चा में पूछा कि रोज़गार चाहिए कि नहीं, भीड़ में सभी ने हाथ उठा कहा रोजगार चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज़गार के कई तरीक़े हैं। उन्होंने कहा कि हमने शासकीय नौकरी में 14 हज़ार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की है। साथ ही अन्य विभागों में युवाओं को रोजगार मिल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार प्राप्त करने के अन्य तरीके भी हैं। हमने किसानों के लिए योजनाए शुरू की तब रक़बा बढ़ा, किसानो की संख्या और किसानो की आय बढ़ी। साथ ही वनोपज और गोबर ख़रीदी की गई और गौठान में आजीविका के काम किए गए। इन कार्याे में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है।
