ग्राम पचोटिया के प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण शीघ्र शुरू करने के दिये निर्देश
मुंगेली 11 जून 2022
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम घुण्डूकापा में हेल्थ एंड वेलेनेस सेंटर और ग्राम पचोटिया के गौठान व प्राथमिक शाला भवन का निरीक्षण किया। उन्होने हेल्थ एंड वेलेनेश सेंटर में ओपीडी कक्ष, मेडिसीन कक्ष, टीकाकरण कक्ष का अवलोकन किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होने हेल्थ एंड वेलेनेस सेंटर में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिये। उन्होने ग्राम पचोटिया के प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने और गौठान में तार फैसिंग करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी डी.एस. राजपूत, एसडीएम मुंगेली अमित कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव मौजूद थे।
