सांकरा आजीविका केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में समूह की दीदियों को बधाई दी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक और इटली से इंडोनेशिया तक जा रहा यहां का हर्बल गुलाल और अष्टगंध
रायपुर, 8 जून 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में स्थित आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। आजीविका केंद्र में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और यहां के प्रोडक्ट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां काम कर रही महिलाओं से मिले। महिलाओं ने बताया कि इन्हें हर दिन 200 रुपये का मानदेय तो मिल ही रहा है। इसके साथ ही लाभांश भी मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से रोजगार का इतना अच्छा साधन हमें मिला है और इसके साथ ही अतिरिक्त आय भी लाभांश के माध्यम से प्राप्त हो रही है। हम इसके लिए आपको धन्यवाद करते है।
