राजनांदगांव – टिड्डी दल राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र होते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिलास्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। उप संचालक कृषि ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव श्रीमती संध्या कोचरे (मोबाईल नंबर – 98271-33047) को नियत्रंण कक्ष प्रभारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए कृषि विकास अधिकारी के.एन. उपाध्याय (मोबाईल नंबर – 94241-26871) तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सी.एस. टण्डन (मोबाईल नंबर – 83191-60386) को भी दायित्व सौंपा गया है। नियंत्रण कक्ष सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर- 07744-224109, आपातकालीन वाहन चालक श्री विजय अग्रवाल (मोबाईल नंबर – 93292-17752) को दायित्व सौपा गया है।
