बालोद 06 जून 2022
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यंाग सहायता योजना अंतर्गत निर्माण श्रमिक स्व.भुनेश्वरी साहू के मृत्यु उपरांत उनके नामिनी पति मनोज कुमार को एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। श्रम पदाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक स्व. भुनेश्वरी के नामिनी पति मनोज द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यंाग सहायता योजना के अंतर्गत आनलाईन आवेदन किया गया था।
