बलरामपुर 06 जून 2022
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार इच्छुक युवकों हेतु एसआईएस द्वारा सुरक्षाकर्मी के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन 13 जून से 21 जून तक प्रातः11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। यह शिविर 13 जून को जनपद पंचायत परिसर कुसमी, 14 जून को शंकरगढ़, 15 जून को राजपुर, 16 जून को रामचन्द्रपुर, 17 जून को बलरापुर, 20 जून को वाड्रफनगर तथा 21 जून को बलरामपुर लाईवलीहुड कॉलेज परिसर भेलवाडीह में आयोजित किया जायेगा।
सुरक्षा जवान के लिए आवेदक को कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण, आवेदक की ऊॅचाई 168 सेमी, वजन 56 किलोग्राम और उम्र 21 से 35 वर्ष, सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए आवेदक को 12वीं पास ऊॅचाई 170 सेमी., वजन 56 किलोग्राम, उम्र 21 से 35 वर्ष तथा जीटीओ के लिए आवेदक को स्नातक, ऊॅचाई 170 सेमी., वजन 56 किलोग्राम होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा तथा चयन होने पर अभ्यर्थियों को फार्म शुल्क 350 रूपये देना होगा।
