रायपुर, 06 जून 2022
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मंगलवार 7 जून को बलौदाबाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अगमधाम खण्डुवा पहुंचेंगे। वे वहां से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर 1.45 बजे मुंगेली जिले के विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।
