रायपुर, 3 जून 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भानुप्रतापपुर विधानसभा प्रवास के दौरान दुर्गूकोंदल में महिला किसान सविता उईके के घर पहुँचे। उन्होंने सविता के घर जमीन पर बैठ कर भोजन किया।
सविता उईके ने मुख्यमंत्री को करमत्ता भाजी, कोलियारी भाजी, चेंच भाजी, रखिया बड़ी एवं आलू की सब्जी, जिमी कंद की सब्जी, उड़द-मूंग दाल, चांवल, रोटी, जिर्रा फूल की चटनी, आम चटनी एवं मड़िया पेज परोसा। इसके बाद खीर, छिन्द, जामुन और देशी आम का भी मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया।
