रायगढ़, 2 जून 2022
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की ओर से अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयवन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए 13 जून 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण कर तथा आवश्यक दस्तावेज स्वयं सत्यापित कर नियत तिथि एवं समय पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में जमा कर सकते है। यह पद अशासकीय एवं पूर्णत: अस्थायी होंगे एवं निर्धारित एवं नियत की गयी अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
