राजनांदगांव 02 जून 2022
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंद बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय सामथ्र्य (दिव्यांगजनों का शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र जीई रोड राजनांदगांव) में राशन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री क्रय हेतु पंजीकृत फर्मों से निविदा आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक पंजीकृत फर्म मोहरबंद निविदाएं सील बंद लिफाफे में 21 जून 2022 शाम 3 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त निविदा को 21 जून 2022 को शाम 4 बजे खोला जाएगा। निविदा की शर्ते एवं निविदा प्रपत्र 500 रूपए कार्यालय अधीक्षक शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के लिए विशेष विद्यालय राजनांदगांव में जमा कर कार्यालयीन समय में पाप्त कर सकते हैं।
