सूरजपुर/ 02 जून 2022
कार्यालय कलेक्टर जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2022-23 हेतु राष्ट्रीय निगम कि योजनाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए स्व. सहायता समुह माईक्रो केडिट योजना, जनजाति हेतु स्व. सहायता समुह माईक्रो केडिट योजना, कृर्षि क्षेत्र में जनजाति टर्म लोन योजना, जनजाति टर्म लोन योजना, सेवा क्षेत्र में जनजाति स्माल बिजनेश एवं आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना तथा पिछड़ा वर्ग टर्म लोन व्यक्ति मूलक योजना में जिले को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस हेतु जिले के अनु. जनजाति वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के आवेदको से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदक कार्यालय समय पर प्राप्त एवं जमा कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंन्तिम तिथि 25 जून 2022 निर्धारित की गई है।
