सूरजपुर/ 02 जून 2022
राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा दुर्घटनाओं से मृतक हुए 5 पीड़ित परिवारों के परिजनो के आवेदनों को निराकरण करते हुए कलेक्टर इफ्फत आरा द्वारा आदेश जारी कर 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें मृतक फुलसाय आ. सुधराम केदारपुर के निकटतम वारिश पत्नि बुधियारो को, मृतिका दिव्या ज्योति सिंह आ. सत्यनारायण सिंह पनोरिहा अर्जुनपुर रामानुजनगर के निकटतम वारिश पिता सत्यनारायण सिंह पनोरिहा को, मृतक लाल सिंह आ. सुधन पतरापाली रामानुजनगर के निकटतम वारिशगण पुत्र नाबालिक बीरबल सिंह व कमलेश्वर सिंह, पुत्री ना.बा. संतोषी सिंह को, मृतक रामपाल आ. विकुल राम परशुरामपुर रामानुजनगर के निकटम वारिश पिता विकुल राम को तथा मृतक नारायण पाल आ. रामकुमार गडेरी डुमरिया तहसील सूरजपुर के निकटम वारिशगण पत्नि कंजालावती, पुत्र विनोद कुमार व पुत्री पूनम, ममता को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
