यं का रोजगार स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के अन्तर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर जिला बस्तर में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय के लिए अधिकतम राशि 2 लाख तक, सेवा के लिए अधिकतम राशि 10 लाख रूपए तक एवं उद्योग के लिए अधिकतम राशि 25 लाख तक राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है।
