उत्तर बस्तर कांकेर 01 जून 2022
कलेक्टर चन्दन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने और सर्प काटने के दो प्रकरण में चार-चार लाख रूपये के मान से आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। सरोना तहसील के ग्राम सारण्डा निवासी 19 वर्षीय दीपक की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित सुखदेव शोरी और देवकी बाई तथा दुर्गूकांदल तहसील के ग्राम मेड़ो निवासी 15 वर्षीय चंदाबत्ती की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता प्रभुराम एवं चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के द्वारा हितग्राही के बैंक खाता में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जायेगा।
