जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने शॉल, श्रीफल भेंटकर मंगलमय जीवन की कामना की
कवर्धा, 01 जून 2022
जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरपेन्ड्री में सचिव के पद पर पदस्थ शेख अमीरुद्दीन 62 वर्ष की आयु में 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल द्वारा सेवानिवृत्त होने पर शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। सीईओं अग्रवाल द्वारा शेख अमीरुद्दीन के कार्यकुशलता और उतकृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा शॉल, श्रीफल भेंटकर मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर बोड़ला जनपद सीईओ केशव राम वर्मा उपस्थित थे।
