रायपुर : मांढर नहर की वितरक शाखा नहर के दोनों ओर क्रांकीट रोड निर्माण के लिए 2.65 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, 29 मई 2022
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत महानदी परियोजना की मांढर नहर की वितरक शाखा नहर क्रमांक-8 के शून्य से 1500 मीटर तक दांये एवं बांये बैक पर क्रांकीट रोड निर्माण के लिए 2 करोड़ 65 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को दी गई है।
