र्न यूनिट की लागत 3 करोड़ और 2 करोड़ की लागत से
तैयार हुआ है डी-एडिकक्सन यूनिट
मुख्यमंत्री ने बर्न यूनिट के स्टाफ से कहा- बहुत बढ़िया बना है, इसे मेन्टेन रखना
बस्तर संभाग के बर्न और नशा पीड़ित मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा
रायपुर, 26 मई 2022
मुख्यमंत्री संग फ़ोटो और सेल्फी लेने की लगी होड़
महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट के लोकार्पण और निरीक्षण के बाद अस्पताल के डॉक्टरों सहित नर्सिंग स्टाफ ने मुख्यमंत्री को घेर लिया और उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने की जिद की। मुख्यमंत्री नर्स बहनों के आग्रह को टाल नहीं सके। उन्होंने आत्मीयतापूर्वक बारी बारी से सभी के साथ फोटो और सेल्फी ली। अंत में मुख्यमंत्री ने बहनों से पूछा-किसका बच गया और फोटोग्राफर से- फ़ोटो खींच भई कहकर बाकी लोगों की भी इच्छा पूरी की।
