त्तर बस्तर कांकेर 20 मई 2022
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा बाल अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर एक नियमित पत्रिका का प्रकाशन किया जाना प्रस्तावित है‘‘बच्चों की पाती’’ या अन्य नाम से एक ऐसा स्तम्भ प्रकाशित किया जायेगा। बाल अधिकारों से संरक्षण के संबंध में बच्चों द्वारा ही रचित कहानियां, आलेख, पेटिंग एवं कविता आदि को शामिल किया जायेगा। ये रचनाएं जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त कर अवलोकन एवं परीक्षण कर समुचित रचनाओं को आयोग को अग्रेषित किये जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक और संकुल केन्द्र के प्राचार्यों को निर्देशित किये हैं कि बच्चों द्वारा स्वरचित रचनाओं को वाट्सएप, ई-मेल, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से 23 मई तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त रचनाओं को संकलित कर समयावधि में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग को भेजा जा सके।
