वेब मीटिंग में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश, पढ़ई तुंहर दुआर योजना की भी हुई सकारात्मक समीक्षा
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर एल पात्रे ने आज बुधवार को वेब मीटिंग लेकर कहा है कि मध्यान्ह भोजन योजना तहत गरम पके भोजन की जगह बच्चों को सूखा राशन वितरण में क्वालिटी व क्वांटिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
क्षेत्र के बीआरसी रत्नाकर, एबीओ सुश्री रश्मि ठाकुर, पढ़ई तुंहर दुआर के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा व सभी संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में पात्रे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सूखा राशन खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में निर्धारित मात्रा व गुणवत्तायुक्त प्रदाय किया जाना है। वर्तमान में 45 दिनों का सूखा राशन वितरित किया जाना है। चावल को छोड़कर तेल, नमक, बड़ी, दाल व अचार निर्धारित मात्रा में पैक कर प्रदाय करें। जब चावल का कूपन प्राप्त हो जाएगा तो उसे भी पैक कर वितरित किया जाना है। वितरण में कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः किया जाना है। उन्होंने कहा है कि ध्यान रहे कि सामग्री पैक करने के पूर्व व बाद में फोटोग्राफ्स अवश्य लेवें जिसे जानकारी के साथ पेश करें।

बैठक में पढ़ई तुंहर दुआर के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने सभी संकुल समन्वयकों से कहा है कि जो शिक्षक/शिक्षिकाएं सीजी स्कूल डाट इन मे पंजीकृत हो चुके हैं व राज्य की सूची में अपंजीकृत दिख रहे हैं उन्हें अपने प्रोफाइल में जाकर उचित संशोधन करने कहें जिससे सूची दुरुस्त हो सके। बच्चों के पंजीयन में रफ्तार लाने व वर्चुअल स्कूल बनाकर वर्चुअल क्लास नियमित लेने पर बल देते हुए उन्होंने विभागीय जानकारियां निरंतर भेजने कहा है।
बैठक में शत्रुघन तिवारी, विजय जैन, दानीराम वर्मा, एल. आर. साहू, साधुराम साहू, वेदराज ठाकुर, पुष्पेंद्र साहू, कीर्तिकुमार गंगबेर, माखनलाल रात्रे, नेकराम साहू, दिलेश्वर शांडिल्य शामिल थे।
