इटावा– छत्तीसगढ़ के गंडई से यूपी के कासगंज जा रहे परिवार की खुशिया तब मातम ने तब्दील हो गई. जब बौलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.
इस हादसे में मां समेत दो बेटों की मौके पर मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि यह परिवार अपने पैत़क गांव कासगंज अपने बेटी की शादी करने जा रहे थे.
हादसा सुबह तड़के हुई. सूचना पर पहुंची ने गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया.
जानकारी के मुताबिक परिवार के मुखिया राजाराम नायक अपनी बड़ी बेटी आरती की शादी अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव धरना निनाव से करने जा रहे थे.
राजाराम नायक पिछले 25 साल से छत्तीसगढ़ के गंडई में कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं और अब परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में रहते हैं.
हादसे में बोलेरो सवार राजाराम की 45 वर्षीय पत्नी रेखा, 18 वर्षीय पुत्र पंकज और 13 वर्षीय पुत्र बंटी की मौके पर मौत हो गई,
वहीं राजाराम, दो पुत्रियां व चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए.
उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया और क्रेन बुलाकर बोलेरो को हाईवे से किनारे कराया.
पुलिस शुरुआती जांच में बोलेरो की ब्रेक फेल होने से हादसा होने की बात सामने आई है.
