🔹 थाना ठेलकाडीह पुलिस की कार्यवाही
🔹 दिनांक 08.04.2022 को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाईटंस के मध्य खेले जा रहे क्रिकेट मैच में कर रहा था सट्टेबाजी
🔹 मोबाईल पर ऑनलाईन साईट में सट्टा खिलाते पकड़ाया युवक
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में ठेलकाडीह पुलिस द्वारा अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलने व खिलाने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 08.04.2022 को सूचना मिली कि अश्वनी सिन्हा पिता रघु सिन्हा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम डूमरडीहकला ग्राम गातापारखुर्द शीतला मंदिर के पास आईपीएल मैच में हारजीत पर रूपये पैंसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा है, सूचना पर थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी अश्वनी सिन्हा को दिनंाक 08.04.2022 को आईपीएल के पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाईटंस क्रिकेट मैच मंे मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन साईट पर सट्टेबाजी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लाख का सट्टा-पट्टी सहित एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल व नगदी रकम 1050/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 101/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में प्र0आर0 सुरेश राजपूत, आर0 संतोष शुक्ला, सतीश साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
