राजनांदगांव 08 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार कारखाना अधिनियम के अंतर्गत मतदान दिवस 12 अप्रैल को ऐसे कारखाने जो सप्ताह के 7 दिन कार्य करते हैं वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों के लिए दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया गया है। जिससे कारखाने निरंतर प्रक्रिया के साथ संचालित होने के साथ ही वहां काम करने वाले श्रमिक बारी-बारी से मतदान कर सकेंगे।
