पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी श्री गौरव राय व निरीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली श्री शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध जुआ, सटटा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, अवैध जुआ, सटटा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्टेशनपारा 16 खोली मैदान में जुआ खेल रहे जुआरियान 1. शैलेष बक्सरे पिता शिवचंद बक्सरे एम्र 22 साल, 02. संगीत सोनटके पिता स्व0 संजय सोनटके उम्र 22 साल, 03. रमन मण्डले पिता स्व0 सुरेश मण्डले उम्र 22 साल सभी निवासी स्टेशनपारा 16 खोली वार्ड न0 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकडा गया, जुआरियानों के पास एवं फड से नगदी रकम 1740 रूपयें एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर, आरोपीगण के विरूद्ध धारा सदर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा, तथा स्टेशनपारा 16 में सटटा पटटी लिख रहे सुनील जांगडे पिता स्व0 सखाराम जांगडे उम्र 35 साल निवासी स्टेशनपारा 16 खोली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव को पकडा गया आरोपी के पास से 01 नग सटटा पटटी, 01 नग डॉट पेन, एवं नगदी रकम 1500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर 4(क) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया, एवं आरोपीगण को प्रतिबंधित करने पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 की कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी श्री शक्ति सिंह, सउनि नंदकुमार फरदिया, सउनि हिम्मत सिह यादव, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 1602 विरेन्द्र मण्डावी, आर0 1224 राजकुमार बंजारा का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपी :- 1. शैलेष बक्सरे पिता शिवचंद बक्सरे एम्र 22 साल, 02. संगीत सोनटके पिता स्व0 संजय सोनटके उम्र 22 साल, 03. रमन मण्डले पिता स्व0 सुरेश मण्डले उम्र 22 साल सभी निवासी स्टेशनपारा 16 खोली वार्ड न0 12 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0।
- सुनील जांगडे पिता स्व0 सखाराम जांगडे उम्र 35 साल निवासी स्टेशनपारा 16 खोली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0।
जप्ती :- 01. नगदी रकम 1740 रूपयें एवं 52 पत्ती ताश। - एक नग सटटा पटटी, एक नग डॉट पेन एवं नगदी रकम 1500 रूपये
