➡️ 1 नग सट्टा पट्टी, डांट पेन सहित नगदी ₹ 200 किया गया जप्त
जिले में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्री जयप्रकाश बढ़ई, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगढ़ श्री कृष्ण कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा व चौकी प्रभारी मोहारा निरीक्षक दिनेश यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक सटोरिया पर कार्यवाही करते सटोरिया के कब्जे से 1 नग सट्टा पट्टी 1 नग डॉट पेन सहित नगदी ₹ 200 जप्त किया गया|
दिनांक 05.04.2022 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बसंतपुर में एक व्यक्ति लोगों को ₹1 का ₹80 देने का प्रलोभन देकर सट्टा पट्टी लिख रहा है की सूचना पर मोहारा चौकी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी कृपा राम बंजारे पिता प्यारे बंजारे उम्र 25 साल निवासी बसंतपुर को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा जिसके कब्जे से 1 नग सट्टा पट्टी, एक नग डॉट पेन तथा नगदी ₹ 200 जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया|
आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 151 जा0फौ0 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है|
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रेखलाल भलावे, आरक्षक परमानंद बोगा, खम्हन सिन्हा, सैनिक योगेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा|
