राजनांदगांव 2 अप्रैल प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर महावीर चौक से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में विशाल बाइक रेली का आयोजन किया गया रैली शाम 4:00 बजे हनुमान मंदिर महावीर चौक होते हुए हुए भदोरिया चौक ममता नगर मोतीपुर रामनगर शंकरपुर मुदलियार कालोनी रामनगर चिखली शांति नगर स्टेशनपारा कंचन बाग लखोली गंज चौक नंदईचौक दुर्गाचौक भारत माता चौक रामाधीन मार्ग भारत माता चौक मनावमन्दिर चौक गुरु द्वारा चौक होते हुए वापस महावीर चौक में समापन हुआ रैली को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुखों ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के अनुसार संवत 2079 2 अप्रैल को मनाया जाता है सभी के घरों में भगवा झंडा एवं पांच दिए जलाए गए रैली में सभी बाइक में भगवा झंडे लगाए गए रैली में जय श्री राम जय जय श्री राम हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो के नारों से शहर गूंज उठा सभी समाज के प्रमुखों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया इस रैली विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सर्व हिंदू समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं युवा साथी मातृशक्ति बहने एवं युवा साथी शामिल हुए संगठन ने कहा कि प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सनातनी मातृशक्ति की बहनों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल एवम हिन्दू समाज के रामभक्त आदि उपस्थित रहे !उक्त जानकारी विहिप नगर मंत्री बाबाजी ने दी!
