बूढ़ा सागर झूलेलाल घाट पर होगा मुख्य आयोजन0
शोभा यात्रा रहेगा आकर्षण का केंद्र
राजनांदगाँव। चेटी चंड के शुभअवसर पर पूज्य सिंधी समाज के इष्ट वरुण देवता साईं झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। एक से 2 अप्रैल तक मनाई जाने वाली झूलेलाल जयंती के सम्बंध में सिंधी समाज के वरिष्ठ लीलाराम भोजवानी, अर्जुनदास पंजवानी, हशमतराय भीमनानी, आवतराम तेजवानी, मन्नूमल मोटलानी,घनश्याम गंगवानी ने बताया कि करोना काल के कारण विगत 2 वर्षों से समाज में जयंती समारोह सादगी पूर्वक मनाया गया था,परंतु इस वर्ष युवाओं का जोश देखते हुए जयंती कार्यक्रम जोर-शोर से मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें गायन, वादन की धमाल के लिए अहमदाबाद से कलाकारों को बुलाया गया है और मुख्य आकर्षक झूलेलाल घाट पर सांस्कृतिक संध्या के रूप में भव्य कार्यक्रम होगा जहां समाज के रीति रिवाज के अनुसार बहराणा साहब, जिसमें ज्योत का विसर्जन धार्मिक रीति रिवाज से किया जाएगा । समिति के सदस्य ब्रम्हानंद बजाज एवं गुरमुखदास वादवा ने बताया कि वरुण देवता के रूप में साईं झूलेलाल का जन्म जल से हुआ था, इसलिए उनकी ज्योत का विसर्जन महाआरती के आयोजन से संपन्न होगा, जिसमें 1000 लोगों द्वारा आरती की जाएगी एवं अपने इष्ट देवता की वंदना आराधना की जाएगी।इस हेतु झूलेलाल घाट पर ही पूरी तैयारी की गई है, जिसमें अहमदाबाद से आए प्रसिद्ध कलाकार कासम भाई का मनोरंजक भजन की संध्या होगी समाज के चन्दन रूचंदानी, राजा माखीजा, हरीश मोटलानी, पवन गणसानी, अर्जुन वाधवानी ने बताया कि आज 1 अप्रैल को झूलेलाल नगर स्थित सिंधु भवन में एक शाम झूलेलाल के नाम का आयोजन रखा गया है तथा 2 अप्रैल शनिवार को प्रात: 10:00 बजे अखंड पाठ साहब की समाप्ति होगी ,11:00 बजे प्रसाद वितरण होगा 12:00 से 3:00 तक भंडारे का आयोजन रखा गया है। दोपहर 2:00 बजे बहाराणा साहब की पूजा होगी । 3:30 बजे झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शाम 7:30 बजे झूलेलाल घाट पहुंचेगी। जहां अखंड जोत विसर्जन का कार्यक्रम होगा सभी भक्तजनों के हाथों में दिए होंगे, आरती की थाली होगी और गीत संगीत के साथ ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होगा ।झूलेलाल मंदिर हेमू कलानी नगर में प्रात: 9:00 बजे भोग सहाब से प्रारंभ होगा एवं माताओं बहनों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात 10:00 बजे युवाओं द्वारा विशाल स्तर पर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी जो कि शहर भ्रमण करते हुए झूलेलाल नगर पहुंचेगी । सभी युवा लोग भंडारा पश्चात विशाल शोभायात्रा में शामिल होंगे, जो कि आकर्षण का केन्द्र होगी। शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए हेमू कलानी नगर पहुंचेगी जहां झूलेलाल घाट पर कार्यक्रम में परिवर्तित हो जाएगी । झूलेलाल घाट पर महा आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और सभी के लिए प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम में सिधी समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति के लिए भोजराज बजाज, घनश्याम बाधवानी, राजकुमार परचानी, अखिल अंदानी, नवीन माखीजा ने अपील की है।
