स्वीप टीम ने किया मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण
मजबूत लोकतंत्र के लिये संपूर्ण मतदाताओं द्वारा मतदान का लिया गया संकल्प
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत स्वीप आयोजन के तहत विधानसभा खैरागढ के प्रारंभिक मतदान केंद्रों तहसील गंडई के ग्राम सुखरी, पेंडरवानी बरबसपुर, बिरनपुरखुर्द आदि ग्रामों में स्वीप आयोजन के तहत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की गई। आज ग्राम सुखरी में ई.एल.सी. चुनावी साक्षरता क्लब नोडल अधिकारी के द्वारा मतदान केंद्र प्राथमिक शाला भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें और शपथ लें नाम दिया गया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम के वयोवृद्ध नागरिक 81 वर्षीय अनमोल दास एवं इनकी उम्र के कई बुजुर्गों ने मतदान शपथ में हस्ताक्षर किए। साथ में समूह की महिलाओं सहित आंगनबाड़ी के हितग्राहियों ने भी मतदान जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक नारा लेखन करके अपने पालकों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया गया। ग्राम सुकरी के आयोजन में मतदान केंद्र की बीएलओ एवं चुनावी साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी शाला स्टाफ एवं जिला कार्यालय स्वीप की टीम उपस्थित रही।
दिव्यांग मतदाताओं द्वारा राहगीरों से मतदान अपील
स्वीप टीम के द्वारा ग्राम बरबसपुर में पहुॅचकर स्थानीय दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया गया, जिसके उपरांत उन्होंनें अपने ग्राम के मुख्य मार्ग चौराहे पर एकत्रित होकर ग्राम में दिव्यांग मतदाताओं को 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें का संदेश देने के लिए आयोजन किया । मुख्य मार्ग चौराहा पर सड़क किनारे दिव्यांग जनों ने आने जाने वाले राहगीरों को ‘‘ 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें ‘‘ का संदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को दिया । इस आयोजन में युवा मतदाताओं एवं नए मतदाताओं को मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण भी किया गया।
पेंडरवानी के युवाओं द्वारा स्वस्फूर्त जागरुकता आयोजन
ग्राम पेंडारवानी बाजार चौक गौठान में ग्राम के उत्साही युवाओं ने वोट का फार्मेशन बनाया एवं 12 अप्रैल मतदान अवश्य करें का संदेश संदेश दिया । इसी क्रम में युवाओं नें ‘‘ मजबूत लोकतंत्र के लिये संपूर्ण मतदाताओं द्वारा मतदान ‘‘ का संकल्प लिया। ग्राम में जागरुक मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं मतदान शपथ ली गई। ग्राम के आयोजन में ग्राम कोटवार, ग्रामीण नागरिक, युवा, वरिष्ठ एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे। युवा मतदाताओं को मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण किया गया । मार्गदर्शिका में जागरुकता संबंधी वर्णित आवश्यक जानकारियां दी गई । मतदाताओं के लिए आवश्यक सूचना दी गई । मतदान दिवस पर क्या करें, क्या ना करें, अपना वोट कैसे डालें, ईवीएम वीवीपीएटी का प्रयोग करते हुए अपना मत कैसे डालें एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के अलावा मतदान दिवस को पहचानपत्र के रूप में क्या क्या प्रमाण पत्र लेकर मतदान केन्द्र जा सकते हैं, इसके संबंध में जानकारी दी गई। युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की एवं 12 अप्रैल को मतदान हेतु सभी को प्रेरित करने का संकल्प लिया। ग्राम पेंडारवानी के आयोजन में काफी संख्या में युवा मतदाता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
घर-घर जाकर मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण
ग्राम बिरनपुरखुर्द में घर घर जाकार मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण किया गया, साथ में खैरागढ़ उपचुनाव 12 अप्रैल को मतदान करने की अपील के साथ घरों में सभी समूह के मतदाताओं से संपर्क किया गया। नए मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और मतदान दिवस को अपने घर के सभी सदस्यों के साथ मतदान करने का एवं अपने मित्रों व पड़ोसियों को मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया ।
