रायपुर, 26 मई। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में 14 और नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 12 राजनांदगांव जिले और 2 बेमेतरा के हैं। खबर है कि ये सभी क्वॉरंटीन में थे।
नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में कुल 235 कोरोना पीडि़त हो गए हैं। राजनांदगांव और बेमेतरा के कोरोना संक्रमित लोगों को यहां लाया जा रहा है। उन्हें कुछ को एम्स में और कुछ को माना में दाखिल कराया जाएगा।

