राजनांदगांव। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज राजनांदगांव जिले में फिर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरिज मिले। इन्हें मिलाकर जिले में एक्टीव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। राजनांदगांव के विकासखण्ड डोंगरगढ़ शहर में 3 गा्रमीण हरसिंगी ग्राम डोंगरगढ़ में मिले 3, छुरिया के आमगांव में मिले 3, अम्बागढ़ चौकी के ग्राम पिनकापार में मिले 2, अंम्बागढ़ चौकी के ग्राम कोसाटोला में 1 नए मरीज मिला है। सभी को मडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री में लाने की तैयारी चल रही है। अधिकारिक पुष्टि सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने की है।
