मतदाताओं से आवहान – 12 अप्रैल अवश्य करें मतदान
छत्तीसगढ़ उप निर्वाचन विधानसभा खैरागढ़ में शत प्रतिशत् मतदाताओं की भागीदारी के उद्देश्य से क्षेत्र में स्वीप मतदाता जागरूकता आयोजन प्रतिदिन सम्पादित किये जा रहे हैं। आज दिनांक 23.03.2022 को खैरागढ़ मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़ के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। उपस्थित कर्मचारियों को मतदान करने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों को भी मतदान हेतु जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया
बिहान समूह के द्वारा शपथ


विकासखंड छुईखदान में स्वयं सहायता समूह ‘‘ बिहान ‘‘ की महिलाओं के द्वारा शपथ लेकर मतदान दिवस को स्वयं व अपने आस पास के लोगों को मतदान करने के लिये जागरुक करने का संकल्प लिया गया। शपथ कार्यक्रम के पूर्व विकासखंड स्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा सुजीत चौहान के द्वारा महिलाओं को मतदान की आवश्यकता पर जानकारी प्रदान की गई।
शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में मतदाता जागरूकता हेतु आयोजन
युवा मतदाताओं के लिए शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में आयोजन हुआ जिसमें मतदान शपथ एवं चुनावी साक्षरता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई।
ष् मतदान एक्सप्रेस प्रचार वाहन रथ को प्रेक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ‘‘
स्वीप मतदाता जागरूकता रथ ‘‘ मतदान एक्सप्रेस ‘‘ को आज निर्वाचन प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे, आई.ए.एस. एवं कलेक्टर राजनांदगॉव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार एक्सप्रेस वाहन खैरागढ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व चुनावों में कम मतदान वाले ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर भ्रमण करेगा।
जिला कार्यालय में लगाई गई है आकर्षक प्रदर्शनी
जिला स्तर पर सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है फोटो प्रदर्शनी में आकर्षक स्लोगन एवं विधानसभा निर्वाचन खैरागढ़ में स्वीप जागरुकता के अब तक संपूर्ण गतिविधियों सहित अन्य गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी का अवलोकन निर्वाचन प्रेक्षक एवं कलेक्टर राजनांदगॉव सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया ।
