राजनांदगांव : खादी व ग्रामोद्योग आयोग द्वारा कुम्हारपारा डोंगरगढ़ में आजीविका मिशन से जुड़ी 20 महिलाओ को दिनांक 12 मार्च से 22 मार्च 2022 तक को कुम्हारी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अजय सिंह, डायरेक्टर खादी व ग्रामोद्योग आयोग के निर्देशन पर कुम्हारी कौशल विकास प्रशिक्षण व प्रशिक्षण पश्चात इन महिलाओं को चाक वितरण किया जावेगा।
आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी लक्ष्मण राउत ने महिला समुहो द्वारा निर्मित सामग्रीयो दिया, गुड़की, कुल्हड़ समान का अवलोकन किया व महिलाओ को घर व रशोई की सामग्री, सजावट के समान व मार्केट डिमांड के आधार पर समान बनाने को कहा।
हनि मिशन के पी नायर ने महिलाओं के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने की कला खुद सीखी व महिलाओ के प्रेरित किया। महिलाओं ने बहुत कम समय के अच्छी कला का प्रदर्शन कर सामग्रियों का निर्माण किया जिसकी तारीफ की।
प्रदीप शर्मा समाज सेवी ने आज कुम्हारपारा डोंगरगढ़ में 20 महिलाओ को दिनांक 12 मार्च से 22 मार्च 2022 तक दिये जा रहे प्रशिक्षण में कुंभकार परिवार की महिलाओं को खादी आयोग प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर रोजी-रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जिससे कि परम्परा गत व खनिज आधारित उधोगों को बढ़ावा मिलेगा।
कुम्भकार समाज के समाज के सरपंच अशोक कुम्भकार ने बताया कि आज कुम्हारों की महिलाये पहली बार आधुनिक चाक के माध्यम से प्रशिक्षण ले रही है जिससे
समाज मे नई ऊर्जा खादी व ग्रामोद्योग द्वारा दी गयी।
रमेश कुम्भकार ने इस प्रशिक्षण में परंपरागत उद्योग को बढ़ावा देने की पहल की शुरुआत की। समाज की महिलाओ में नया जोश पैदा कर कुछ करने की ताकत के लिये प्रेरित किया है। साथ ही इन परिवार के कुछ सदस्य पलायन या दूसरे देश जा कर रोजी मंजूरी कर रहे है उन्हें समझया व रोकने का प्रयास किया ।
यश शर्मा ने बताया कि 40 महिलाओ के समूह तैयार किये गया प्रजापति महिला स्वयं सहायता समूह, चक्रधारी महिला स्वयं सहायता समूह, माटी कला महिला स्वयं सहायता एवम कुम्भकार महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ने में नगर पालिका के मिशन मैनेजर मोरिश जार्ज सर, करुणा मैडम, उषा मेश्राम, सविता साहू, वर्षा मेश्राम एवम बैंक खाता के लिये केनेरा बैंक मैनेजर ने सहयोग किया।
