रायपुर 25 मई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 31 नये मरीज मिले हैं। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि 31 मरीजों में से अकेले मुंगेली से 26 नये मरीज सामने आये हैं। देर शाम 31 मरीजों की रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, एक की रिपोर्ट दोपहर में पाजेटिव आयी थी। मुंगेली कलेक्टर सर्वेश भूरे ने 26 नये केस की पुष्टि की है।
“कलेक्टर ने बताया की आगरा से 40 मजदूर आये थे, जिन्हें क्वारंटीन करके रखा गया था, उनमें से अभी 26 की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, सभी क्वारंटीन में थे और वो किसी और के संपर्क में नहीं थे, सभी मरीजों को अब अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है”
वहीं बिलासपुर से 2 और धमतरी से 2 नये मरीज मिले हैं, इससे पहले राजनांदगांव में भी एक नये मरीज सामने आये थे। सभी मरीज क्वारंटीन में रखे गये थे।

