छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला प्रशासन ने कर्नाटक में बंधक बने बस्तर के 19 मजदूरों मुक्त कराने के बाद वापस लाया। 19 मजदूरों में 6 महिलाएं और चार नाबालिक मजदूर शामिल हैं। नईदुनिया में खबर छपने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने टीम बनाकर कर्नाटक के सागरा भेजी थी। टीम ने जांच के बाद वहां से मजदूरों को लाया। प्रशासन ने कहा, इन मजदूरों को यहां से मजदूरों को अपने-अपने घर भेज दिया जाएगा। लाए गए मजदूरों में सुकमा जिले के 6, बस्तर के 6 बीजापुर 2 और दंतेवाड़ा 5 मजदूर
हैं।
