स्टेडियम की समस्याओं का जल्द हो समाधान ~ गंगवानी
समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दिग्विजय स्टेडियम की दुर्दशा/ रात्रि में बन चुके नशे का अड्डा से अवगत करवाया।

एसोसिएशन के प्रमुख रमेश गंगवानी ने बताया कि करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम में संध्या होते ही प्ले ग्राउंड परिसर के समीप अंधेरा हो जाता है जिसके चलते वहां नशा करने वालों का जमावड़ा बन जाता है स्टेडियम के भीतर शराब की बोतलें एवं के नशे के सामान पड़े रहते हैं जिससे स्टेडियम में खेल प्रेमियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही स्टेडियम का प्लेग्राउंड दूरस्त न होने के चलते खिलाड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
रमेश गंगवानी ने प्रशासन से मांग की है कि दिग्विजय स्टेडियम की व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए साथ ही अंधेरा होने के चलते स्टेडियम के भीतर जो नशे का अड्डा बन गया है इस पर तत्काल कार्रवाई कर जनता को राहत दिलवाए। व स्टेडियम के भीतर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करवाई जाए।
इस अवसर पर प्रदीप झा, कमल हसन साहू, विकास साहू, गौरव पंजवानी, वेद प्रकाश , राजेश वर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
