राजनांदगांव। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे व्यापारी व मध्यमवर्गीयों के लिए निराशाजनक बताया। जैनम ने कहा कि, मौजूदा सरकार में कोई विजन नहीं दिखता। वे किस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं ये शायद उन्हें भी नहीं पता। महज लुभावनी योजनाओं के सहारे वे सत्ता पर बने रहना चाहते हैं। व्यापार, इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को क्या कुछ हासिल हो सकता है, इसे लेकर बजट में कुछ नहीं दिखता। जैनम ने कहा कि, सरकार बनने से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनंादगांव में बीएनसी मिल शुरु करने का वायदा किया था। सरकार का यह तीसरा बजट है और राजनांदगांव खाली हाथ है। मिल तो छोड़िए इस बजट में राजनांदगांव को सरासर नजर अंदाज कर दिया गया। ये वही राजनांदगांव है जहां से सरकार को खनिज से करोड़ों की कमाई हो रही, जहां की सरहद पर मौजूद बेरियर से सरकार करेाड़ों की कमाई कर रही है। बावजूद बजट में हमारी उपेक्षा की जा रही है। बजट में सौतेलापन साफ नजर आ रहा है।
