राजनांदगांव: सेक्टर बोरी डोम्हाटोला पंचायत में परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर ,खिलेशवरी साहू सरपंच डोम्हाटोला के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती रेणु प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी ,खुटेल सर परियोजना अधिकारी राजनांदगाँव ग्रा-1,सुश्री रीना परियोजना अधिकारी शहरी एवं पंचायत प्रतिनिधि एवं अशोक देवांगन जिला पंचायत सदस्य,श्रीमति सरोजनी बंजारे पूर्व विधायक डोंगरगढ, शीला सिन्हा जनपद सदस्य,प्रतीक्षा भंडारी जनपद अध्यक्ष राजनांदगाँवएवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं रिलायंस ग्रुप ,जिला स्तरीय विधिक सहायता एवं दिग्विजय कालेज नुक्कड़ टीम उपस्थित रहे हैं।
जिनके द्वारा कुरीतियों पर जागरूकता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। विभागीय खाद्य ब्यंजन प्रतियोगिता ,महिलाओं हेतु, खेल, बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि का उदबोधन पश्चात प्रतियोगीता विजेताओं को पुरुष्कार एवं सम्मान , नोनी सुरक्षा के प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
