आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर लोगों के बीच में मनाई खुशियां
आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल करके बड़े-बड़े धुरंधरों को साफ करते हुए पूरी तरह से झाड़ू चला दिया है । पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री, को धराशाई कर दिया एक मोबाइल दुकान में नौकरी करने वाले आम आदमी ने वर्तमान मुख्यमंत्री को धूल चटा दी। यह है आम आदमी की ताकत। यही है लोकतंत्र की खूबसूरती । आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है और दिल्ली से होते हुए आज पंजाब में एकतरफा जीत हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ की ओर एक कदम और आने वाले 2023 में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। यह जीत महिलाओं की जीत है। युवाओं की जीत है । अच्छी शिक्षा की जीत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिया गया वोट है ।
केजरीवाल के नेतृत्व में लगातार देश में आम आदमी पार्टी का विस्तार हो रहा है । आने वाले समय में पूरे भारत देश में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। आज आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के कुशल नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित किया गया है। जिस के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी राजनांदगांव द्वारा लड्डू वितरण करते हुए एक दूसरे को लड्डू वितरण करके मुंह मीठा कराया एवं खुशियां बांटी महावीर चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए मानव मंदिर चौक में पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां बांटकर लोगों के बीच में खुशियां मनाई । समस्त कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ : विशेष रुप से आम आदमी पार्टी के संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह , जिलाध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा, सचिव संगठन मंत्री अशोक चौबे , सोशल मीडिया प्रभारी विनय साहू, राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लाकेश मंडले, जिला उपाध्यक्ष ठकुरी राम साहू, भोजराम धनकर,आर्य चतुर्वेदी, प्रभात , अभिषेक सिंह, आदि महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं खुशियां मनाएं
