राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने छत्तीसगढ़ के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि फ्लॉप है बजट ।कांग्रेस सरकार के तीन साल में प्रदेश में कुछ भी काम नहीं हुए। लोगों को उम्मीद थी कि इस बजट में विकास कार्यों को गति मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोजगार तलाश रहे युवाओं को निराशा मिली। महिलाओं के हित की भी अनदेखी की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिनों की उम्मीदों पर भी यह बजट खरा नहीं उतरा।
श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव
