उत्कृष्ट कार्य करने वाली करने वाली महिला समूह को अध्यक्ष गीता घासी साहू ने सम्मानित किया
मासूल् में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
छुरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मासुल मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (महिला मंडई 2022) के अवसर पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के मुख्य अतिथि मे किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैल चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।तत्पश्चात् आयोजक जन एवं ग्रामवासियो ने मुख्य् अतिथि गीता घासी साहू का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि महिलाए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करतें हुए आगे बढ़ रही है।बेटी बेटा एक समान है. छत्तीसगढ़ की नारी अपनी संस्कार को कभी नहीं भूलती है महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है उन्होंने आगे कहा कि महिला एक शक्ति है महिला समाज का ग़ौरव है हर ग्रंथ में महिलाएं का वर्णन है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ,जिला पंचायत सदस्य ललिता कवर, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन ,जनपद सदस्य चुम्मन साहू, विपीन यादव, तहसीलदार अनुपमा टोप्पो एवं अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूह को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष गीता साहू एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल् का निरीक्षण किया और महिला समूह द्वारा बने व्यंजनों का स्वाद चखा।


स्टॉल लगाकर प्रदर्शन करने वाले विभाग जिसमें कृषि विभाग, पशुपालन विभाग ,मछली पालन ,पशुधन विभाग, उद्यान विभाग ,राजस्व विभाग एवं महिला जागृति शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, ललिता कवर जिला पंचायत सदस्य , कांति भंडारी जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, द्रोपती मंडावी जनपद सदस्य, हेमीन साहू जनपद सदस्य, पार्वती साहू जनपद सदस्य, मीना पुजारी जनपद सदस्य, विपीन यादव जनपद सदस्य, चुम्मन साहू जनपद सदस्य, ओम प्रकाश जनपद सदस्य, देव पन्द्रो जनपद सदस्य,तहसील दार अनुपमा टोप्पो ,जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक प्रधान, प्रभु राम कोमरे सरपंच, गौठान समिति अध्यक्ष सूरज साहू,नरोतम साहू,गोविन्द,देवकुवर शंकुन् साहू,कमलेश्वरी एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
