राजनांदगांव. खण्डेलवाल युवा कल्याण संगठन एवं खण्डेलवाल समाज दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा मींटिग मे तीन दिवसीय में पधारे खण्डेलवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र गुप्ता (तुंगावाले) का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर दुर्ग, राजनांदगांव मानव मंदिर चैक व गुरूनानक चैक खण्डेलवाल समाज राजनांदगांव, के तीनों संगठन द्वारा संस्कारधानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 6 मार्च 2022 अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा मींटिग का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। संत् सुंदरदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।इस मींटिग मे कई प्रस्ताव पारित किये गए,जिसमें अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक शरद खण्डेलवाल एवं सहसंयोजक राजेश खण्डेलवाल को नियुक्त किया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खण्डेलवाल समाज सुधार कुरीति निवारण एवं तलाक रोकथाम समिति में 11 लोगों को लेने का निर्णय लिया गया,जिनके चयन हेतु शरद खण्डेलवाल एवं बृजमोहन बैद समिति प्रमुख बने। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ का कोटा 8 से बढाकर 12 किया गया जिसमें 2 युवा सदस्य एवं 2 महिला सदस्यों को जोड़ा गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष का चुनाव ऑनलाइन पध्दति से किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान राजनांदगांव खण्डेलवाल समाज की दिगदर्शिका (डायरेक्ट्री) एवं जनगणना का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र तुंगावाले ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कारधानी नगरी राजनांदगाँव की भूमि को नमन करते हुए एतिहासिक स्वागत के लिए अभिभूत हूँ। उन्होनें कहा कि अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा द्वारा समाज सेवा के जो कार्य निरंतर किये जा रहे है,उसमें समाज की सहभागिता निरंतर बनी रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र गुप्ता (तुंगावाले) ने इस एैतिहासिक आयोजन के लिये श्री शरद खण्डेलवाल व बृजमोहन बैद दुर्ग व युवा शक्ति को बधाई दी। मंच का संचालन अभिषेक खण्डेलवाल एवं श्रीमती वर्षा खण्डेलवाल,सौरभ खण्डेलवाल द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन युवा कल्याण संगठन के सचिव प्रियंक खण्डेलवाल ने किया। दिनांक 07 मार्च 2022 को प्रातः 10 बजे संत् सुंदरदास मार्ग व चैक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संत सुंदरदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं संत पूजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र गुप्ता (तुंगावाले) ने डोंगरगढ़ जाकर मां बमलेश्वरी देवी के दर्शन किये उपरोक्त आयोजन में समाज के श्री किशन जी खण्डेलवाल ,श्री रमेश खण्डेलवाल ,श्री घनश्याम खण्डेलवाल समाज ,श्री दिनेश खण्डेलवाल ,श्री महेश खण्डेलवाल ,श्री राजेश खण्डेलवाल, श्री अरूण खण्डेलवाल,श्री हरीश खण्डेलवाल, श्रीमती नीना खण्डेलवाल ,श्री शंकर खण्डेलवाल एवं अन्य समाजबंधु बड़ी संख्या में मौजूद थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अर्पण खण्डेलवाल एवं अंकित खण्डेलवाल ने दी।
